EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वर: इधर एडीएम आवास के पास, उधर सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप

09:32 PM Mar 19, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: अपर जिलाधिकारी के आवास के पास जंगल में आग लग गई। जिससे अफरातफरी मच गई। फायर कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगाने वालों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

जिले में आग लगने की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। कलक्ट्रेट के पास आवासीय घर जंगल से सटे हुए हैं। मंगलवार को एकाएक झाड़ियों में आग लग गई। आग ने जंगल को आगोश में ले लिया। आसपास घरों की तरफ फैलने का भय बना। फायर की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। पुलिस आग लगाने वालों की पहचान में जुटी है।
सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

Advertisement

बागेश्वर: सिलिंडर से गैस रिसाव से नुमाइशखेत के एक घर में हड़कंप मच गया। आग फैलने की आशंका बनने लगी। स्वजन ने फायर को सूचना दी। टीम ने मिनी हाई प्रेशर वाटर टेंडर से सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को नुमाइशखेत, दुग बाजार निवासी संतोष कुमार के घर की रसोई में सिलिंडर में आग लग गई। उन्होंने फायर को सूचना दी। आग लगे सिलिंडर को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जिससे बड़ी घटना टल गई।

Advertisement

Related News