For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

धामी सरकार पेश करेगी करीब 90 हजार करोड़ का बजट, पढ़ें कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

09:58 PM Feb 21, 2024 IST | CNE DESK
धामी सरकार पेश करेगी करीब 90 हजार करोड़ का बजट  पढ़ें कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
Advertisement

Uttarakhand Cabinet | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

Advertisement

बैठक में 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। वहीं, राज्य के बजट प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। इस बार उत्तराखंड में करीब 90 हजार करोड़ का बजट विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा।

Advertisement

बता दें कि प्रदेश सरकार ने बजट सत्र देहरादून विधानसभा में 26 फरवरी से एक मार्च तक तय किया है। प्रदेश सरकार की ओर से आम बजट सदन में कब पेश किया जाएगा। इसका निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा।

कैबिनेट के अन्य फैसले

1- सौंग व जमरानी बांध से पेयजल आपूर्ति के टेंडर को मंजूरी मिल गई है।
2- बांध के कैचमेंट एरिया में बोरिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
3- मानव तस्करी, जाली करेंसी, बाल श्रम में भी गैंगस्टर एक्ट लगेगा।
4- एलटी संवर्ग के शिक्षकों को सेवाकाल में अंतर मंडलीय तबादलों का मौका मिलेगा।
5- कर्मचारियों के यात्रा अवकाश पर वित्त व न्याय से लिया जाएगा परामर्श।
6- बदरीनाथ व केदारनाथ अस्पताल में उपकरण खरीद के टेंडर को मंजूरी मिल गई है।
7- ईडब्ल्यूएस के लिए मकान बनाने पर 12 मीटर की सीमा से राहत मिली है।
8- राज्य के चार जिलों में स्कूली बच्चों के लिए चलती फिरती लैब संचालित होगी।
9- कला वर्ग के शिक्षक के लिए बीएड जरुरी होगा।
10- जनपदों में शिक्षा विभाग द्वारा लैब ऑन व्हील चलाई जाएगी, अगस्य फाउंडेशन काम करेगा।

Advertisement

Advertisement