For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

भारत के पास अब परमाणु मिसाइल अग्नि-5, जानिए इस 'दिव्यास्त्र' की खूबियां

01:53 PM Mar 12, 2024 IST | CNE DESK
भारत के पास अब परमाणु मिसाइल अग्नि 5  जानिए इस  दिव्यास्त्र  की खूबियां
भारत के पास अब परमाणु मिसाइल अग्नि-5, जानिए इस 'दिव्यास्त्र' की खूबियां
Advertisement

🔥 उड़ा दे होश : चीन से लेकर अफ्रीका तक मारक क्षमता

Agni-5 Complete : भारत लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। अबकी बार अग्नि सीरीज की सबसे मारक मिसाइल का सफल परीक्षण पूर्ण हुआ है। अग्नि-5 मिसाइल की आज हर तरफ चर्चा है। इसका कारण इस मिसाइल की ढेरों खूबियां है। जिस कारण इसे भारत का दिव्यास्त्र कह सकते हैं।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि मिशन दिव्यास्त्र Agni-5 कंप्लीट करने बाद भारत चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिनके पास एक मिसाइल से कई परमाणु हथियार भेजने की क्षमता है। यह अग्नि-5 भारत का ऐसा दिव्यास्त्र है जो एक साथ कई हथियार ले जा सकता है। इससे चीन से लेकर अफ्रीका तक मारक क्षमता हासिल हो गई है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि भारत ने गत तदवस सोमवार को 'दिव्यास्त्र' Agni-V हासिल कर लिया था। बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहली बार कई हथियारों को ले जाने वाली अपनी सबसे दुर्जेय अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह सफल रहा।

अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल की संक्षेप में जानिए खूबियां

  1. मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक
  2. मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस
  3. एक ही मिसाइल को अलग-अलग जगहों पर कई वॉर हेड पर तैनात किया जा सकेगा

Advertisement

Advertisement