For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

आंगन में खेल रही मासूम को कोबरा सांप ने डसा, मौत

01:15 PM Aug 10, 2024 IST | CNE DESK
आंगन में खेल रही मासूम को कोबरा सांप ने डसा  मौत
मासूम को कोबरा सांप ने डसा, मौत
Advertisement
















तमाम अस्पतालों में दौड़ते रहे परिजन

रामनगर। शुक्रवार देर रात अपने घर के आंगन में खेल रही एक छह साल की मासूम बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा का रेस्क्यू कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर में शुक्रवार की देर रात अपने घर के आंगन में खेल रही 6 वर्षीय बालिका को एक कोबरा (Cobra) सांप ने डस लिया। जिसके बाद बालिका की दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement

Advertisement

विषधर कोबरा ने बच्ची के पांव में काटा

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंजाबपुर ढेला निवासी कुंदन अधिकारी की 6 वर्षीय पुत्री रोशनी अधिकारी रात अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच आंगन इस बालिका के पैर में जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बालिका के चिल्लाने के बाद परिजन उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल के अलावा कई और अन्य स्थानों पर उपचार के लिए ले गए लेकिन, तब तक बालिका ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया है।

Advertisement

×