For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने के निर्देश

07:25 PM Jan 03, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने के निर्देश
Advertisement

👉 जिलाधिकारी अनुराधा ने लिया तैयारियों का जायजा

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मकर संक्रांति पर लगने वाले प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की तैयारियों में प्रशासन जुटा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने आज मेला स्थल और अस्थायी दुकानों के लिए प्रस्तावित स्थलों का अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने नुमाईश मैदान में निरीक्षण करते हुए कहा कि मेले के दौरान जनता के लिए पर्याप्त स्थान रखा जाय। साथ ही मुख्य मंच को मजबूत और आकर्षित बनाने के साथ ही लाइटिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बुधवार को नुमाईश मैदान मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल में लगने वाले स्टाल, झूले, चरखे, मंच, अस्थायी दुकानों के लिए प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण किया तथा कहा कि नुमाईश मैदान व अन्य स्थानों पर जनता के हितों का ध्यान रखा जाय व संपूर्ण मेला स्थल को भव्य तरीके से सजाया जाए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उत्तरायणी मेले के लिए गठित सांस्कृतिक समिति के साथ बैठक की। जिसमें तय हुआ कि दिन के समय स्थानीय कलाकारों के साथ ही स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा रात्रि में स्टार नाइट आयोजित होगी। जिसमें प्रदेश के बड़े कलाकारों को भी आमंत्रित करने का सुझाव दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, ईओ हयात सिंह परिहार,तहसीलदार दीपिका आर्या, जयंत भाकुनी, भुवन कांडपाल, हरीश बिष्ट, बसंत चंदोला, रघुवीर दफौटी, चंदन परिहार,जगदीश आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement