EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा: होली गायन ने मचाई धूम, महिला होल्यारों ने खूब जमाया रंग

09:04 PM Mar 23, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍🏾 विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र व संस्कृति विभाग का संयुक्त आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र अल्मोड़ा एवं संस्कृति निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में सचिन मैरिज हॉल में बैठकी व खड़ी होली का आयोजन हुआ। जिसमें होल्यारों ने होली गीतों का गायन कर धूम मचाई और एक—दूसरे को अबीर—गुलाल का टीका लगा​कर होली की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Advertisement

होली कार्यक्रम में केंद्र के अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश ने कहा कि होली खुशियों व रंगों का त्योहार है। देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में एक—दो महीने तक इस त्योहार को खुशी के साथ मनाया जाता है। यहां संगीत के सुरों के बीच बैठकी होली में भक्ति, शृंगार, संयोग, वियोग से भरे गीत गाने की परंपरा है, क्योंकि यहां के होली में अलग-अलग तरीके के रंग देखने को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि इस होली में होली की प्रमुख तीन विधाएं देखने को मिलती हैं और अल्मोड़ा की प्रसिद्ध होली काफी राग में गाई जाने वाले बताई जाती है। कुमाऊं में पौष माह के पहले रविवार से होली का शुभारंभ माना जाता है।

Advertisement

कार्यक्रम संयोजक कौस्तुबानन्द उप्रेती ने कहा शिवरात्रि के बाद महिलाओं की होली सुनने के लिए मिलती है। महिला टोलियां घर-घर जाकर होली गायन करती हैं। कार्यक्रम में शामिल अधिसंख्या महिला होल्यारों ने एक के बाद एक होली गीतों का गायन कर पूरे वातावरण को होलीमय बना दिया। कई महिलांए होली गीतों पर थिरकीं। इनमें प्रेरणा साह, आलेखा कपिल, गुरप्रीत कौर, नीलम बिष्ट, जिज्ञासा कांडपाल, अदिति भंडारी, अगम सिंह, वैभवी पांडेय, दिवस जोशी, दिशा जोशी, प्रार्थना सनवाल, कामाक्षी सनवाल, ज्योति जोशी, ज्योति मेहता, यामिनी धपोला, सरस्वती भण्डारी आदि कई महिलाएं शामिल रहीं। इनके अलावा विवेकानंद केंद्र के संयोजक दीपक पांडेय, कृष्णा बिष्ट, खजान जोशी, हिमांशु परगाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Related News