EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

नाबालिग को भगा ले गया, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार

03:59 PM Nov 03, 2023 IST | CNE DESK
नाबालिग को भगा ले गया, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

लमगड़ा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी की करनाल, हरियाणा से गिरफ्तारी की है। उस पर एक नाबालिग लड़की को बहला—फुसला भगा ले जाने का आरोप है।

Advertisement

घटनाक्रम के अनुसार गत 28 अक्टूबर, 2023 को एक व्यक्ति ने राजस्व क्षेत्र फूटा तहसील भनोली में हरीश चंद्र द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में एफआईआर पंजीकृत कराई थी।

अपराध नाबालिग बालिका की गुमशुदगी का होने पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा के आदेशानुसार विवेचना अल्मोड़ा पुलिस को प्राप्त हुई। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

Advertisement

पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी से अथक प्रयासों के उपरांत गुमशुदा नाबालिग बालिका को 02 नवंबर, 2023 को करनाल हरियाणा से बरामद किया। वह आरोपी हरीश चन्द्र के कब्जे में थी। आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण और पुलिस टीम

आरोपी हरीश चंद्र उम्र 22 वर्ष पुत्र दया किशन मूल रूप से काना महरकाना, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी, कांस्टेबल गिरीश प्रसाद, महिला कांस्टेबल सुश्री अनीता टम्टा शामिल रहे।

Advertisement

बागेश्वर : चरस तस्करी के आरोपी को दस साल का कठोर कारावास, एक लाख जुर्माना

Related News