For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

ललन सिंह ने जदयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, नीतीश संभालेंगे पार्टी की कमान

04:32 PM Dec 29, 2023 IST | CNE DESK
ललन सिंह ने जदयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया  नीतीश संभालेंगे पार्टी की कमान
Advertisement

नई दिल्ली | जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे।

Advertisement
Advertisement

ललन सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव भी पेश किया। कार्यकारिणी ने ललन सिंह के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ये अटकलें चल रही थी कि ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देंगे और उनकी जगह नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें सभी फैसलों की आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी।

जद यू के राज्यसभा में सांसद और वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर ने कहा कि ललन सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह किया था। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकारिणी में लिए गए सभी फसलों की जानकारी राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद शाम को दी जाएगी।

Advertisement

हालांकि पार्टी पदाधिकारियों की गुरुवार शाम यहां हुई बैठक के बाद जदयू के सभी बड़े नेताओं ने ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलें को खारिज कर दिया था और कहा था कि पार्टी में सब कुछ सामान्य है तथा किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है।

Advertisement
Advertisement