For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

लालकुआं : पैसेंजर ट्रेन में मिला एक व्यक्ति का शव

03:19 PM Jun 24, 2024 IST | CNE DESK
लालकुआं   पैसेंजर ट्रेन में मिला एक व्यक्ति का शव
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

Lalkuan | बरेली से चलकर काशीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 8 बजे करीब लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पहुंची, यहां ट्रेन रुकने के बाद रेलवे विभाग की रूटीन जांच के दौरान एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। सूचना रेलवे ने जीआरपी पुलिस को दी।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। मृतक की पहचान बाजपुर निवासी अनिल कुमार जोशी के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टीय व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement



×