For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

लालकुआं : राज्य आंदोलनकारियों ने जताया सरकार का आभार

06:31 PM Aug 20, 2024 IST | CNE DESK
लालकुआं   राज्य आंदोलनकारियों ने जताया सरकार का आभार
Advertisement
















लालकुआं | प्रदेश के राज्य आंदोलनकारियों को दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को राज्यभवन से स्वीकृति मिलने पर प्रदेश के सभी राज्य आंदोलनकारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने सरकार द्वारा 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए सूबे के राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

बताते चले कि यहां वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी डॉ. बालम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में पहुंचे राज्य आन्दोलनकारियों ने उन्हें तथा उनके आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए सूबे के राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेनि) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Advertisement

इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी ने कहा कि इस मांग को लेकर संगठन ने लंबे समय से सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जिसका परिणाम है आज सभी आंदोलनकारियों को इतनी बड़ी जीत मिली है। उन्होंने राज्य सरकार से इसका जल्द ही जीओ जारी करने तथा सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने की मांग की है साथ ही उन्होंने सभी आंदोलनकारियों की पेंशन की धनराशि सम्मानजनक करने की भी मांग की है। ताकि आंदोलनकारियों के परिवार का सही तरीके से भरण पोषण हो सकें। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के हित में लड़ाई उनकी जारी है और आगे भी जारी रहेगी। जिसके लिए जल्द ही एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी ललित कांडपाल, प्रकाश उत्तराखण्डी, विक्की पाठक, प्रेम सिंह नेगी, डिगर सिंह बोरा, जाकिर हुसैन, पुरन सिंह परिहार, नंदन सिंह जीना सहित कई राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

×