For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

रामलीला देख कर लौट रही बालिका झपट पड़ा तेंदुआ, घायल

03:13 PM Oct 16, 2024 IST | Deepak Manral
रामलीला देख कर लौट रही बालिका झपट पड़ा तेंदुआ  घायल
रामलीला देख कर लौट रही बालिका झपट पड़ा तेंदुआ, घायल
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो में रामलीला देखकर लौट रही दस साल की बालिका पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। बालिका को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि 10 साल की मेघा पुत्री जगदीश सिंह निवासी तल्ला बर्धो रामलीला देखकर लौट रही थी। जैसे ही वह नहर के पास पहुंची उसी बीच एक तेंदुए ने उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। घटना रात करीब 12 बजे की है। परिजनों द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ बालिका को घायल कर जंगल को भाग ​गया।

Advertisement

सीएचसी गरमपानी में हुआ उपचार

ग्रामीणों की मदद से मेघा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इधर मल्ला बर्धो के ग्राम प्रधान भुवन सिंह ने बताया कि प्रशासन व वन विभाग की टीम को मामले की सूचना दे दी गई है।

Advertisement


Advertisement
×