EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में जुटें—बसंती देव

08:56 PM Aug 15, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ बागेश्वर जिले में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी व शानदार कार्यक्रमों से बही देशभक्ति की बयार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जनपद में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने ध्वजारोहण किया, जबकि विकास भवन में सीडीओ आरसी तिवासी ने ध्वजारोहण किया। जनपद के सभी शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलायी। जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर आज प्रातः 7.30 बजे सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा शहर में प्रभात फेरी निकाली। मुख्य कार्यक्रम नुमाईश खेत में आयोजित हुआ। जहां राइंका बागेश्वर, कंट्री वाइड पब्लिक स्कूल, गायत्री विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देश प्रेम एवं देश भक्ति गीतों और भारत की आजादी के संघर्ष और बलिदान पर आधारित कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। नुमाईशखेत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। उन्होंने जनपदवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनें, हमें इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरन्तर आगे बढ़ना है।

Advertisement

दर्जा मंत्री शिव सिंह ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारियों एवं दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए और देश के लिए अपना बलिदान करने वाले वीर सपूतों की भावना के अनुरूप एक अच्छे वि​कसित राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करें। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम देश का सबसे बड़ा उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उन वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर और संघर्ष कर देश को स्वतंत्र होने का स्वरूप दिया। इस महापर्व पर्व पर हमें समाज हित में दी गई जिम्मेदारी और कार्यों का ईमानदारी से करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें अपने कर्तव्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए। हम स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों और मूल्यों को अक्षुण बनाए रखें, यही हमारी वास्तविक आजादी होगी।

Advertisement

कार्यक्रम में जिलाधिकारी, दर्जामंत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरांगनाओं नन्दी देवी, भगवती देवी, गोविंदी देवी और आश्रित प्रेम सिंह परिहार आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें महिपाल सिंह मनराल, पशुपालन विभाग, दिनेश चन्द्र पंत, रघुवीर सिंह, सविता नगरकोटी, राखी कठायत, ज्योति कोरंगा, जानवी परिहार, योगेश्वरी, लता कोरंगा, भूमिका टाकुली, गीतिका पंत, चन्द्रशेखर पंत, सिमरन रौतेला, चन्दन सिंह रौतेला, अनीशा सिंह, गिरीश चन्द्र सिंह, अभय उपाध्याय, प्रकाश उपाध्याय, मयंक जोशी, शेखर चन्द्र जोशी, अमन गिरी, पूरन गिरी गोस्वामी, अंकित बिष्ट, चन्चल सिंह बिष्ट, हर्षिता बड़सीला, निकिता गोस्वामी, ललित सिंह भाकुनी, रोशनी बसवाल, स्नेहिल बिष्ट, प्रकाश चन्द्र, बहादुर राम, संजय बडसीला, गोकर्ण गिरी, जगदीश चन्द्र सिंह, गोपाल दत्त बसवाल, सुरेश सिंह बिष्ट आदि मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उप जिलाधिकारी मोनिका आर्या, जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, ब्लाक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, उमा बिष्ट, दीपा आर्या, दिलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, नवीन साह, मथुरा प्रसाद, जीवन्ती कांडपाल, भुवन कांडपाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, चेयरमैन रेडक्रॉस संजय साह जगाती, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा सहित अन्य जनप्रतिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

Related News