For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा : घर पर बनाई 05 लीटर कच्ची शराब, चल दिया बेचने, गिरफ्तार

02:24 PM Dec 06, 2023 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा   घर पर बनाई 05 लीटर कच्ची शराब  चल दिया बेचने  गिरफ्तार
कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने घर पर तैयार की गई कच्ची शराब को बेचने की फिराक में था। हालांकि इससे पूर्व ही पुलिस ने उसे 05 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

प्लास्टिक केन में रखी थी कच्ची शराब

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चेकिंग की गई। इस दौरान ग्राम दुधलिया मनराल में पूरन सिंह नेगी के कब्जे से एक प्लास्टिक के केन में 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाना चौखुटिया में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Advertisement

अवैध रूप से किया जा रहा था रेता परिवहन, पुलिस ने किया डंपर सीज

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कच्ची शराब अपने घर पर ही बनाई थी, जिसे बेचकर वह आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहता था। चौखुटिया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी पूरन सिंह नेगी उम्र- 43 वर्ष पुत्र स्व मोहन सिंह नेगी तोक विष्णुधार, ग्रामसभा दुधलिया मनराल, चौखुटिया, जनपद अल्मोड़ा का निवासी हैा पुलिस टीम में थाना चौखुटिया से अपर उप निरीक्षक अनवर अहमद व हेड कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।

नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक पौड़ी से गिरफ्तार, लगा पोक्सो एक्ट

Advertisement

Advertisement