For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हल्द्वानी : नया बाजार में भीषण अग्निकांड...गांधी आश्रम समेत चार दुकानें जलकर हुईं राख

10:20 PM Dec 15, 2024 IST | CNE DESK
हल्द्वानी   नया बाजार में भीषण अग्निकांड   गांधी आश्रम समेत चार दुकानें जलकर हुईं राख
Advertisement

Haldwani News | हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नया बाजार में रविवार रात को भीषण आग्निकांड हो गया। चार दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही, लेकिन आग बेकाबू होती जा रही है। मौके पर नगर निगम की जेसीबी को भी बुलाया गया है। आग लगती देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब आठ बजे की है। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड लगभग 8:40 बजे यहां पहुंची। तब तक आग ने चार दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। बताया जा रहा है कि एक जूते की दुकान, एक अटैची की दुकान, एक कपड़े की और साथ में गांधी आश्रम भी स्वाहा हो गया।

आग की घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन दुकानदारों को लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement


Advertisement