For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

बागेश्वर: उत्तराखंडी परिधान प्रतियोगिता में ममता व तानिया अव्वल

09:22 PM Mar 19, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  उत्तराखंडी परिधान प्रतियोगिता में ममता व तानिया अव्वल
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला निर्वाचन विभाग की आइकन नेहा बघरी मेहता ने उत्तराखंडी परिधान प्रतियोगिता का आयोजित की। महिला वर्ग में ममता पंत प्रथम, दीपिका वर्मा द्वितीय और नीलम मलड़ा तृतीय स्थान पर रही।

बालिका वर्ग में तानिया जोशी, हर्षिता कोरंगा, पायल फुलारा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। नेहा डांस एकेडमी की प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। इस दौरान लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान का संदेश दिया। निर्णायक स्वीप की जिला कला समन्वयक राजेश्वरी कार्की, पंकज साह, मुन्नी पांडे थे। संचालन पंकज मेहता ने किया।

Advertisement

Advertisement



×