For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा: ममता ने रजत पदक प्राप्त कर जनपद पुलिस का मान बढ़ाया

02:54 PM May 04, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा  ममता ने रजत पदक प्राप्त कर जनपद पुलिस का मान बढ़ाया
Advertisement

✍️ Laser Run Senior National Championship 2024, विश्व चैंपियनशिप के लिए Qualify

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने Laser Run Senior National Championship 2024 में रजत पदक जीतकर जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है। अब ममता ने चीन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Advertisement

26 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2024 तक अमरावती, महाराष्ट्र में आयोजित 8th Modern Pentathlon Federation of India (MPFI) Laser Run Senior National Championship 2024 में ओपन स्पर्धा में अल्मोड़ा पुलिस लाईन में नियुक्त महिला आरक्षी ममता खाती ने रजत पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड/जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है। साथ ही 7 मई, 2024 से चीन में आयोजित होने वाली Laser Run World Championship 2024 के लिए भी क्वालीफ़ाई किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने Laser Run Senior National Championship 2024 में रजत पदक जीतकर जनपद पुलिस का नाम रोशन करने वाली महिला आरक्षी ममता खाती को बधाई देते उन्हें आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement