For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

नई सुविधा: बागेश्वर में एक छत के नीचे मिलेंगे कई उपयोगी सामान

10:03 AM May 24, 2024 IST | CNE DESK
नई सुविधा  बागेश्वर में एक छत के नीचे मिलेंगे कई उपयोगी सामान
Advertisement

✍️ शहर में विशाल मेगा मार्ट की शाखा खुली, दानू ने किया शुभारंभ

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सुदूरवर्ती जनपद मुख्यालय बागेश्वर में अब एक छत के नीचे लोग विभिन्न प्रकार का उपयोगी व रोजमर्रा की जरूरत का सामान क्रय कर सकेंगे। यह सुविधा विशाल मेगा मार्ट में मिलेगी, जिसकी शाखा शहर में अस्तित्व में आ गई है। बकायदा गुरुवार को इसका शुभारंभ हो गया है।

Advertisement

विशाल मेगा मार्ट की बागेश्वर शाखा का शुभारंभ को पूर्व कनिष्ठ प्रमुख हुकुम सिंह दानू ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बागेश्वर जैसे सुदूरवर्ती जिले में इस तरह की शॉप खुलने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, वहीं ग्राहकों को भी किफायती दरों पर एक छत के नीचे विभिन्न प्रकार का उपयोगी व रोजमर्रा का सामान उपलब्ध होगा। इससे ग्राहकों के समय बचेगा और मनपसंद सामान क्रय करने की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विक्रम दानू, वरिष्ठ व्यापारी दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, बाला दत्त तिवारी, नरेंद्र खेतवाल, पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद भंडारी, विनोद भट्ट, लक्ष्मण देव, राजेन्द्र उपाध्याय आदि कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement