For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: सीईओ दफ्तर पर गरजे मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी

08:12 PM Nov 21, 2023 IST | CNE DESK
बागेश्वर  सीईओ दफ्तर पर गरजे मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी
Advertisement

👉🏻 पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य मांगें उठाईं

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने मंगलवार को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पदोन्नति में शिथिलीकरण समेत पुरानी पेंशन योजना लागू करने को हुंकार भरी। कहा कि यदि सरकार नहीं मानी तो आंदोलन तेज होगा।

Advertisement

मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने काला फीता बाधकर गेट मीटिंग की। मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि पदोन्नति में शिथिलीकरण समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर वह आंदोलित हैं। लगातार सरकार को ज्ञापन दिए गए है, लेकिन ठोस निर्णय अभी नहीं लिया गया है। यदि सरकार उनकी मांगों के निस्तारण नहीं करती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 30 नवंबर तक काला फीता बांधकर गेट मीटिंग करेंगे। सात दिसंबर को एक दिवसीय धरना दिया होगा। 14 दिसंबर को चेतना रैली निकाली जाएगी। उसके बाद अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान अनिल जोशी, जय दत्त, भुवन चंद जोशी, मोहन चंद उपाध्याय, भूपेंद्र मनराल, गौरव कर्म्याल, पदम राम, दयाल दानू, हरीश परिहार, त्रिभुवन कोरंगा, दिनेश चंद, हेमंत बिष्ट, कुंदन धामी, जगदीश सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement