For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

"मां तुम कैसी हो", बीमार मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे योगी आदित्यनाथ

06:15 PM Jun 16, 2024 IST | CNE DESK
 मां तुम कैसी हो   बीमार मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे योगी आदित्यनाथ
बीमार मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे योगी आदित्यनाथ
Advertisement

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज यहां एम्स में भर्ती अपनी मां का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से अपनी माता के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उनका ध्यान रखने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मां सावित्री देवी इसी माह में दूसरी बार एम्स में भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था के चलते स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें हैं।

Advertisement

मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे योगी आदित्यनाथ
मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे योगी आदित्यनाथ

आज सीएम योगी एम्स में करीब आधा घंटा मां सावित्री देवी से मिले। उनका हाल-चाल पूछने के बाद योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का हाल-चाल पूछने गए। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक घायलों से मुलाकात की। जिसके बाद वह अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

Advertisement

मां को वृद्धावस्था के चलते कई दिक्कतें

बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार उन्हें दूसरी बार भर्ती करना पड़ा है। वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते वह बीमार पड़ रही हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

Advertisement




















×