For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

केदारनाथ पैदल मार्ग पर दरक गया पहाड़, मलबे में दबे 06 यात्री, 03 की मौत

10:29 AM Jul 21, 2024 IST | CNE DESK
केदारनाथ पैदल मार्ग पर दरक गया पहाड़  मलबे में दबे 06 यात्री  03 की मौत
केदारनाथ पैदल मार्ग पर दरक गया पहाड़
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। पहाड़ दरकने के बाद मलबा आया और उसके नीचे छह लोग दब गए।

हादसे के बाद राहत कार्य शुरू किया गया। 03 यात्रियों के शवों को मलबे से निकाल गया। वहीं तीन घायलों को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।

Advertisement

बता दें कि चीरबासा के पास पहाड़ी से यह मलबा व भारी पत्थर आ गए। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार के अनसार आपदा कन्ट्रोल रूम को आज सुबह 7.30 बजे के करीब यह सूचना प्राप्त हुई थी।

Advertisement


Advertisement
×