For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

नशामुक्त देवभूमि : मुक्तेश्वर पुलिस ने नष्ट की अवैध भांग की खेती

05:39 PM Oct 10, 2024 IST | Deepak Manral
नशामुक्त देवभूमि   मुक्तेश्वर पुलिस ने नष्ट की अवैध भांग की खेती
मुक्तेश्वर पुलिस ने नष्ट की अवैध भांग की खेती
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। देवभूमि को नशामुक्त करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस लगातार अभियान चलाए है। जिसके तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती को नष्ट किया।

"नशा मुक्त देवभूमि" अभियान के अंतर्गत एसपी क्राइम नैनीताल हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में कमित जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुक्तेश्वर के कोकिलबाना क्षेत्र में बंजर भूमि में उगे भांग की अवैध फसल जो करीब 0.27 हेक्टेयर भूमि में थी नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस ने आस-पास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में भी जागरूक भी किया। नशे के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

Advertisement

Advertisement


Advertisement
×