नैनीताल : मासूम ने घर में रखा डीजल पी लिया, अस्पताल में मौत
06:22 PM Dec 14, 2024 IST | CNE DESK
नैनीताल | नैनीताल में एक मासूम ने घर के भीतर रखा डीजल पी लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जम्मलखाल नेपाल निवासी तस्वीर नैनीताल में परिवार के साथ रहता था। वह यहां पर पत्नी संग मजदूरी का कार्य करता है। तस्वीर ने बताया कि गुरुवार शाम को घर के अंदर ही उसकी दो साल की बच्ची मनीषा खेल रही थी। इसी दौरान उसने पास में रखा डीजल पी लिया। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में मासूम में बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल ले जाया गया। यहां उसकी शुक्रवार रात मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Big Breaking : उत्तराखंड में नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी