EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

नैनीताल पुलिस ने खनस्यू क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान

10:11 PM Mar 11, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

महिला सुरक्षा, साइबर, मतदान, यातायात के विषयों में किया जागरूक

नैनीताल | एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन पर जनपद में चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता अभियानों के क्रम में आज रोहताश सागर थानाध्यक्ष खनस्यू द्वारा खनस्यू क्षेत्र में स्थित अलग-अलग स्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। सभी उपस्थित महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौरा शक्ति फीचर के बारे में जानकारी दी गई।

▪️ किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में उत्तराखंड पुलिस के टोल फ्री नंबर डायल 112 में संपर्क करने को कहा गया। सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले फ्रॉड और महिला उत्पीडन संबंधी मामलों के बारे में जागरूक भी किया गया।

Advertisement

▪ ️खनस्यू क्षेत्र में स्थित तहसील में लोगों को नशा, साइबर अपराध, यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त साईबर फ्रॉड होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क तथा नजदीकी थाना/चौकी में जाकर शिकायत दर्ज करने की अपील की गई साथ ही इन विषयों के संबंध में अपने परिजनों और मित्रो को भी जागरूक करने को कहा गया।

▪ ️सभी लोगों को एक जागरूक मतदाता बनने तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। इसके साथ ही क्षेत्र में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।

Advertisement

खनस्यू में जागरूकता कार्यक्रम में सुशीला जोशी प्रधानाध्यापिका कस्तूरबा गांधी कॉलेज, हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख, दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोहरा आदि सम्मानित व्यक्ति तथा स्थानीय जनता मौजूद रहे।

Advertisement

Related News