For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

नैनीताल : जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरी महिला, मौत

12:26 PM Jul 25, 2024 IST | CNE DESK
नैनीताल   जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरी महिला  मौत
सांकेतिक फोटो
Advertisement

नैनीताल | बेतालघाट क्षेत्र के रोपा मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने के चलते एक महिला की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश सनवाल ने बताया कि बेतालघाट निवासी कमला देवी (47) पत्नी जगत सिंह रोजाना घूमने के लिए रोपा मोटर मार्ग पर जाती थीं। बुधवार सुबह सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ीं। अचानक पैर फिसलने से कमला नीचे आ गिरीं और सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के लीलाधर डोर्बी, चतुर सिंह भंडारी, तारा भंडारी ने घटना की सूचना प्रशासन को दी थी। मृतका के पति सिमलखा इंटर कॉलेज में काम करते हैं और उनके चार बच्चे हैं।

Advertisement

Advertisement



×