For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: एनसीसी कैडेटों ने सीखा जंगल युद्ध

09:28 PM Dec 18, 2023 IST | CNE DESK
बागेश्वर  एनसीसी कैडेटों ने सीखा जंगल युद्ध
Advertisement

👉 हथियार चलाने का लिया प्रशिक्षण, शत्रु सेना को मात देने की ली ट्रेनिंग

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: डिग्री कालेज खेल मैदान पर एनसीसी कैडेटों को जंगल युद्ध का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने शत्रु सेना को मात देना सीखा। इसके अलावा उन्होंने सैन्य हथियार चलाना सीखा। कैडेटों ने रायफल खोलना-जोड़ना, रायफल के सभी हिस्से की जानकारी ली।

Advertisement

81 यूके बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को सैन्य हथियार का प्रशिक्षण दिया गया। कर्नल रविंद्र भंडारी के निर्देशन में कैडेटों ने रायफल खोलना-जोड़ना, रायफल के सभी हिस्से की जानकारी देने के साथ ही चलाने के लिए पारंगत किया गया। उन्हें जंगल युद्ध और गुरिल्ला युद्ध आदि का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, फायर यूनिट ने कैडेटों को अग्नि सुरक्षा की जानकारी प्रदान की।

Advertisement
Advertisement