EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वर: उत्तराखंड में सशक्त भू-काननू की जरूरत—कांडपाल

08:46 PM Nov 22, 2023 IST | CNE DESK
Advertisement

👉 26 मुद्दों को लेकर उसपा कर रही लोगों को जागरूक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तराखंड समानता पार्टी (उसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कांडपाल ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में 26 मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। इसमें सशक्त भू-कानून आदि शामिल हैं।

Advertisement

स्थानीय एक होटल में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जनजागरण अभियान के तहत पूरे प्रदेश का भरण कर रहे हैं। इसी क्रम में वह बागेश्वर पहुंचे हैं। यहां से वह पिथौरागढ़ जाएंगे। जनता को जागरूक करते हुए मूल निवास, सशक्त भू कानून, आर्थिक आधार पर आरक्षण, एससी एसटी एक्ट की दोषपूर्ण धाराएं हटाना, सवर्ण आयोग का गठन करना और लोकायुक्त के गठन को लेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना रह गया है। उनकी पार्टी लोगों के मुद्दों को लेकर कार्यक्रम चलाएगी। इस मौके पर बलबवीर सिंह भंडारी कार्यकारी अध्यक्ष, चंदन सिंह नेगी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, त्रिलोक सिंह नेगी राष्ट्रीय महासचिव, एलपी रतूड़ी, चीफ कोडिनेटर आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Related News