For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

नई दिल्ली : 10 राज्यों के राज्यपाल बदले

11:26 AM Jul 28, 2024 IST | CNE DESK
नई दिल्ली   10 राज्यों के राज्यपाल बदले
Advertisement
















नई दिल्ली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात इसकी सूचना जारी की। उधर, पंजाब के मौजूदा गवर्नर बनवारी लाल का इस्तीफा मंजूर करते हुए गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

विज्ञप्त के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, श्रही हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल, रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी. एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया है।

Advertisement

इसके अलावा तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कटारिया के पास चंडीगढ़ के प्रशासक की भी जिम्मेदारी है। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस बीच, मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी संभाल रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया। विज्ञप्ति के अनुसार उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Advertisement

Advertisement

×