For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हल्द्वानी ब्रेकिंग : जहां हुई हिंसा वहीं खुलेगा नया थाना - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

04:18 PM Feb 12, 2024 IST | CNE DESK
हल्द्वानी ब्रेकिंग   जहां हुई हिंसा वहीं खुलेगा नया थाना   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Advertisement

हल्द्वानी समाचार | बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद शासन प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है, जिलाधिकारी वंदना ने कुल 127 शस्त्र लाइसेंस अगले आदेश तक रद्द कर दिए हैं। वहीं पुलिस ने अभी तक दंगे में शामिल 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी संख्या में पुलिस उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Advertisement

इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित "नारी शक्ति महोत्सव" में कहा कि, बनभूलपुरा, हल्द्वानी में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखण्ड में कोई स्थान नहीं है।

Advertisement

यानि मलिक का बगीचा क्षेत्र में जहां नजूल भूमि पर निर्माणाधीन अवैध नमाज स्थल भवन एवं कथित मदरसा भवन को हल्द्वानी नगर निगम की टीम द्वारा बुलडोजर से गिराया गया था वहीं अब नया थाना बनाया जायेगा।

Advertisement

Advertisement