For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा राज्यपाल को सौंपा

01:25 PM Jan 28, 2024 IST | CNE DESK
नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा राज्यपाल को सौंपा
Advertisement

पटना | आज बिहार की सियासत में जबर्दस्त गहमागहमी है। नीतीश कुमार ने करीब 11 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश ने भाजपा का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने की बात कही। इससे पहले सीएम हाउस में नीतीश की पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ मीटिंग हुई थी। यहां नीतीश ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया। जानकारी के मुताबिक, आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण हो सकता है।

Advertisement

नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता बनाया है। इन दोनों को डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है। दोपहर बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच रहे हैं।

Advertisement

नीतीश ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से कहा- जो सरकार थी, उसको समाप्त करने का हमने गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया था।

नीतीश ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा

नीतीश कुमार ने जेडीयू के 45, भाजपा के 78 और हिंदुस्तान अवामा मोर्चा (हम) के 4 और एक निर्दलीय विधायक के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौंप दी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement