EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

देखिए वीडियो : उफ़ यह सर्दी, लखनऊ में घने कोहरे के साथ गलन भरी ठंड

10:26 PM Jan 26, 2024 IST | CNE DESK
लखनऊ में घने कोहरे के साथ गलन भरी ठंड
Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जहां शुक्रवार की सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई, वहीं देर शाम भी मौसम की मिजाज़ में कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है। हालत यह है कि यहां सुबह 8 बजे तक की विजबिलटी 50 मीटर तक ही रिकार्ड की जा रही है।

राजधानी लखनऊ में कोहरे के साथ-साथ गलन भरी ठंड लोगों को कंपकपी छुड़ा रही है। कहा जा रहा है कि उत्तरी-पश्चिमी से आने वाली बर्फीली हवाओं और गलन की वजह से फिलहाल ठंड से जल्दी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। यहां बड़ी ठंड के साथ पारा 4 डिग्री तक पहुंच जा रहा है।

Advertisement

हालांकि आज शुक्रवार को दोपहर से हल्की धूप खिली थी। जिसके बाद लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। इसके बावजूद शाम ढलने के साथ दोबारा ठंड का दौर शुरू हो गया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 जनवरी से मौसम खुलना शुरू होगा। इधर वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एम दाखिश के मुताबिक सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवाओं, नमी की प्रचुरता जैसे कारक प्रभावी हैं। गलन भरी ठंड के साथ ही घने से अत्यधिक घने कोहरे का दौर शनिवार को भी जारी रह सकता है।

Advertisement

 

Advertisement

Related News