For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

गरुड़: बैजनाथ गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति पदम सिंह नेगी नहीं रहे

08:23 PM Oct 06, 2024 IST | CNE DESK
गरुड़  बैजनाथ गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति पदम सिंह नेगी नहीं रहे
Advertisement

✍️ समाजसेवी का 95 वर्ष की उम्र में निधन, शोक की लहर

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ (बागेश्वर): बैजनाथ निवासी समाजसेवी पदम सिंह नेगी (95) का निधन हो गया है। रविवार को स्थानीय श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ब्रिटिशराज को लंबे समय तक देख चुके नेगी गांव के सबसे बुजुर्ग थे। स्व. पदम सिंह नेगी ठेकेदार के नाम से प्रसिद्ध थे।

Advertisement

उनके निधन पर सीएम पुष्कर धामी, पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, आनंद नेगी, मंगल सिंह नेगी, दिगंबर नाथ गोस्वामी, कंचन थायत, भारत फर्सवाण, मंगल राणा, नंदन अल्मिया, भगवत गिरी गोस्वामी, दयाल काला, पुष्कर सिंह काला, बबलू नेगी, बिशन सिंह काला, जिपंस जनार्दन लोहुमी, बलवंत भंडारी, बैजनाथ के प्रधान राजू गोस्वामी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Advertisement


Advertisement
×