For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

Video : दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने पायलट पर किया हमला

03:42 PM Jan 15, 2024 IST | CNE DESK
video   दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने पायलट पर किया हमला
फ्लाइट में यात्री ने पायलट पर किया हमला
Advertisement

CNE DESK/दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई IndiGo की फ्लाइट का एक वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कोहरे की वजह से लेट हुई IndiGo की फ्लाइट में अनाउंसमेंट करने आए पायलट पर एक यात्री ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Indigo Pilot Incident: जानकारी के अनुसार नई दिल्ली एयरपोर्ट में यह वारदात हुई है। यह मामला रविवार की सुबह का है। जब इंडिगो फ्लाइट के उड़ान में देरी के वजह से विमान में सवार यात्री काफी गुस्से में थे। तभी घोषणा करने आए एक सह पायलट पर एक यात्री ने अचानक हमला बोल दिया। वीडियो में यात्री पायलट को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है।

Advertisement
Advertisement

पायल पर हमले का यह वाकया वीडियो में किसी ने कैद कर लिया। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया गया। पायलट से हाथापाई करने के बाद बवाल मच गया। यह शर्मनाक घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट 6E-2175 में रविवार दोपहर करीब 01 बजे हुई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि जब Indigo Pilot अनूप कुमार उड़ान में देरी की जानकारी यात्रियों को दे रहे थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति् गुस्से में अपनी सीट से उठकर सीधा पायलट के पास पहुंच उन्हें थप्पड़ जड़ देता है।

Advertisement

दिखाई दे रहा है कि महिला केबिन क्रू ने यात्री को रोकने की कोशिश की। वह बार-बार चिल्लाती हुई नजर आई कि आप ऐसा नहीं कर सकते। उक्त यात्री को बाद में हिरासत में भी ले लिया गया। जिसमें वह माफी मांगता दिख रहा है। आरोपी की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। उस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यात्रियों के साथ पायलट का भी व्यवहार गलत था !

इधर फ्लाइट में सवार एक महिला यात्री ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट की है। उन्होंने कहा कि इंडिगो की तरफ से कभी कहा गया फ्लाइट 01 घंटा देरी से चलेगी। तो कभी कहा ​गया कि 2 घंटे की देरी होगी। यात्रियों को इंतजार करते कई घंटे बीत गए थे। जिस कारण सभी गुस्से में थे।

एवगेनिया बेल्सिकिया नाम की इस रूसी महिला ने बताया कि 10 घंटे के इंतजार के बाद यात्री प्लेन में बैठै। इसके बाद भी यह फ्लाइट दो घंटे रु​की रही। लोग क्रू से लगातार सवाल कर रहे थे। एक तो यात्री पहले से परेशान थे। फिर पायलट ने आकर कहा कि आप लोगों की वजह से हमने अपना टर्न मिस कर लिया है। आप बहुत सवाल पूछ रहे हो। अब फ्लाइट और देर से उड़ेगी। पायलट की इस तरह की हरकत से ही यात्रियों में उबाल आ गया और एक यात्री ने उस पर हमला कर दिया।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कही यह बात

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान भी आया है। उन्होंने साफ किया अत्यधिक कोहरे की वजह से यह देरी हुई। दृश्यता शून्य थी ऐसे में उड़ान भरना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि यात्रियों को परेशानियां समझनी चाहिए। एयरपोर्ट स्टॉफ या पायलट के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है।

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now