EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

यहां विशालकाय मगरमच्छ को देख लोगों के हो गए होश फाख्ता, देखिए वीडियो

01:58 PM May 16, 2024 IST | CNE DESK
विशालकाय मगरमच्छ को देख लोगों के हो गए होश फाख्ता
Advertisement

CNE DESK/यहां स्थानीय नागरिक रोज की तरह अपने काम—काज में व्यस्त थे। तभी अचानक खेतों में कोई ​विशाल जीव झाड़ियों की ओट में दिखाई दिया। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो एक विशालकाय मगरमच्छ को देख उनके होश फाख्ता हो गए। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा—तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के एक गांव का है। बता दें कि तालाब के आस—पास के ग्रामीण इलाकों में अकसर मगरमच्छों की आवाजाही हो जाती है। कई बार यह पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना चुके हैं। साथ ही इनके द्वारा इंसानों पर हमले भी किए गए हैं।

Advertisement

गर्मियों में अकसर बढ़ जाती है आवाजाही

बताया जा रहा है कि इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। तापमान बढ़ने के साथ जंगली जानवरों का आबादी में घुसने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लक्सर के निरंजनपुर गांव में भी एक विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया।

Advertisement

विशालकाय मगरमच्छ का रेस्क्यू

सूचना मिलने पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। काफी मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। जिसके बाद उसे उसके सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Advertisement

तादाद बढ़ा रहा डायनासोर युग का प्राणी मगरमच्छ, अंडों से निकले 40 बच्चे

Related News