For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: सुअर का आशा कार्यकर्त्री पर हमला, खेत से नीचे गिरी

09:10 PM May 02, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  सुअर का आशा कार्यकर्त्री पर हमला  खेत से नीचे गिरी
Advertisement

✍️ घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती, उपचाराधीन

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कोतवाली पुलिस क्षेत्रांतर्गत डूंगर गांव में जंगली सुअरों के झुंड ने खेत में काम कर रही आशा कार्यकर्त्री हेमा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह परिहार पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला खेत से नीचे जा गिरी और गंभीर चोट लगने से घायल हो गई। ग्रामीण घायल महिला को सड़क तक लाये, जहां से 108 की मदद से महिला को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

Advertisement

जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान सुअरों का झुंड वहां आ गया और उसमें से एक सुअर ने उस पर हमला कर दिया। सुअर से बचने के लिए वह दूसरे में दौड़ने लगी। इसके बावजूद सुअर ने हमला कर दिया और वह गिर गई। गिरने से उसके पांव व हाथ में गंभीर चोट आई है। इस दौरान खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया है। इसके बाद सुअर जंगल की ओर भाग गया। घायलावस्था में ग्रामीण उसे सड़क तक लाए। यहां से 108 के माध्मय से जिला अस्पताल भर्ती किया गया। इलाज कर रही डॉ. कनुप्रिया ने बताया कि महिला के पांव में गंभीर चोट लगी है, जिससे काफी खून भी बह गया है। उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। इधर वन विभाग के रेंजर एसएस करायत ने बताया कि घायल महिला को देखने वह अस्पताल गए थे। नियमानुसार महिला को मुआवजा दिया जाएगा

Advertisement
Advertisement