EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वर: दो लोगों पर सुअरों का हमला, दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती

08:49 PM Feb 02, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के गढ़खेत रेंज अंतर्गत मजकोट गांव में शुक्रवार सुबह दोनों लोगों पर जंगली सुअरों ने हमला कर दिया। दोनों ही गोशाला से जानवरों को चारापत्ती देकर लौट रहे थे। सुअरों के इस हमले से एक ग्रामीण के सिर पर गंभीर घाव हैं। दोनों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया। जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव में सुअर के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द राहत दिलाने की मांग की है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मजकोट गांव में शुक्रवार की सुबह महादेव गिरी पुत्र नारायण गिरी तथा बलवंत पुरी पुत्र आतमपुरी गोशाला में जानवरों को घास देने के लिए गए थे। गोशाला के पास खेतों से जंगली सुअर ने अचानक महादेव गिरी पर हमला कर दिया। साथी द्वारा हल्ला मचा कर और पत्थर मार कर उसे भगा दिया, इस हमले में उन्हें भी चोट है। उसके बाद ग्रामीण दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए। जहा डॉक्टर कमल विष्ट द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉ. बिष्ट ने बताया की युवक सिर, हाथ, छाती, घुटने सुअर से गहरे जख्म किए हैं। घटना की सुचना मिलते ही वन क्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे। घायल व्यक्ति का हाल जाना साथ ही 5000 रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने कहा कि गांव में वन विभाग की गश्ती टीम भेजी जाएगी।

Advertisement

Related News