For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

बागेश्वर: आंधी से आंगन में गिरा चीड़ का पेड़, युवती गंभीर

06:54 PM May 21, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  आंधी से आंगन में गिरा चीड़ का पेड़  युवती गंभीर
Advertisement

✍️ खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: आंधी तूफान से घर के आंगन में चीड़ का पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवती के सिर, पैर आदि स्थानों पर चोट आई है। उधर एक महिला को सांप ने काट लिया है, जो उपचाराधीन है।

Advertisement
Advertisement

सिरकोट गांव निवासी 19 वर्षीय कविता पुत्री मोहन राम घर के आंगन में काम कर रही थी। आंधी-तूफान तेज होने लगा। एक चीड़ का पेड़ गिरकर उनके आंगन तक पहुंच गया। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन ने जिला अस्पताल में भर्ती किया है। डा. उपासना ने बताया कि युवती के सिर में गंभीर चोट है। पैर की अंगुली फ्रैक्चर है। उसे भर्ती किया गया है। सिर में चोट है। रक्तस्राव भी हुआ है।
महिला को सांप ने काटा

Advertisement

बागेश्वर: खेतों में काम करते समय एक महिला को सांप ने काट लिया। स्वजन ने जिला अस्पताल में भर्ती किया है। चिकित्सक उपचार में जुट गए हैं। तिवारीगांव निवासी 46 वर्षीय कविता तिवारी खेतों में काम कर रही थी। वहां उसे सांप ने काट लिया। डा. उपासना ने बताया कि देर रात महिला को लेकर जिला अस्पताल लाए थे। फिजिशियन डा. प्रीति यादव उपचार कर रही हैं। महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now