For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

Plane Fire: लैंड करते समय टकराये दो प्लेन, भीषण आग, 379 यात्री थे सवार

04:40 PM Jan 02, 2024 IST | CNE DESK
plane fire  लैंड करते समय टकराये दो प्लेन  भीषण आग  379 यात्री थे सवार
Plane Fire
Advertisement

CNE DESK/जापान में दो विमानों में भयानक टक्कर के बाद आग लग गई है। विमान में 379 यात्री सवार थे। जापनी मीडिया के अनुसार लैंडिंग के बाद एक अन्य विमान से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। जापान के टोक्यो हानेडा हवाई अड्डे के रनवे में यह Plane Fire यह घटना है। इस हादसे में चालक दल के 06 में से 05 सदस्यों की मौत हो गई है।

टोक्यो हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर हादसा

मिली जानकारी के अनुसार टोक्यो हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर मंगलवार को दो विमानों की टक्कर के बाद भयानक आग लग गई। जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके ने पुष्टि करते हुए बताया कि एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त दो विमानों में टक्कर हुई थी। जिसके बाद एक विमान ने रनवे पर ही भयानक आग पकड़ ली। इस विमान में 379 यात्री सवार थे।

Advertisement
Advertisement

मीडिया रिपेार्टस के अनुसार जिस फ्लाइट में आग लगी उसका नंबर JAL 516 था। इस विमान ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी। न्यूज ऐजेंसी की लाइव फुटेज में विमान की खिड़कियों से भयानक आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। संतोषजनक बात यह है कि एयरलाइन के अनुसार सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इधर बताया जा रहा है कि इस भयानक हादसे में तटरक्षक विमान के चालक दल के 06 सदस्यों में 05 की मौत हो गई है। मेन पायलट सुरक्षित है। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है।

Advertisement

Japan Plane Fire

Advertisement

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now