For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

लालकुआं : ऐतिहासिक होगी प्रधानमंत्री मोदी की रुद्रपुर में रैली - रमेश कुनियाल

09:52 PM Mar 30, 2024 IST | CNE DESK
लालकुआं   ऐतिहासिक होगी प्रधानमंत्री मोदी की रुद्रपुर में रैली   रमेश कुनियाल
भाजपा मंडल के महामंत्री रमेश कुनियाल
Advertisement

लालकुआं | रुद्रपुर के मोदी मैदान में 2 अप्रैल को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सफलता के लिए बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल के महामंत्री रमेश कुनियाल ने पूरी ताकत झोंक दी है। उनके नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र के कई गावों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि अब की बार भाजपा देश में 400 से अधिक सीटों पर विजयी होगी।

Advertisement

यहां जनसंपर्क के दौरान लालकुआं पहुंचे बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल के महामंत्री रमेश कुनियाल ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक रैली में लगभग 2 लाख से अधिक लोग शामिल होगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस सालों में देश की सुरक्षा से लेकर गरीब, असहाय मजदूर, युवा, अल्पसंख्यकों के लिए बेहतरीन कार्य किए है उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण इसका जीता जागता उदाहरण है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े से बड़े फैसले लेकर विश्व में मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा जिसकी नींव प्रधानमंत्री ने रख दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह रैली एक ऐतिहासिक होने जा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है लोग कांग्रेस मुक्त भारत देखना चाहते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर तंग कंसते हुए कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई लोग कांग्रेस निति से तंग हो चुके हैं तथा अपने शीर्ष नेतृत्व से नाराज है जिसके चलते भाजपा का दामन थाम रहे हैं वहीं आज कांग्रेस के कार्यकर्ता मोदी मोदी के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अब की बार भाजपा देश में 400 से अधिक सीटों पर विजयी होगी। तथा उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर भाजपा का झंडा लहराएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से रैली में पहुंचकर उसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

Advertisement

Advertisement