For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

अल्मोड़ा: पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

03:57 PM May 29, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा  पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के चौखुटिया थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जो काफी समय से पुलिस की नजर से बच रहा था। एक वाद के मामले में न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था, जिसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था।

थाना चौखुटिया की पुलिस टीम ने वारण्टी ललित जोशी पुत्र अम्बादत्त जोशी निवासी ग्राम छानी, पोस्ट मासी, थाना चौखुटिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ललित जोशी धारा 323, 504 व 506 भादवि से संबंधित मामले में वारंटी है, जो काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था और जिसके खिलाफ वारंट जारी हुआ। वह लगातार पुलिस से बच रहा था। पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए उसे तड़ियाल बाखली, चौखुटिया से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्यवाही की।

Advertisement

Advertisement
Advertisement



×