For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हल्द्वानी : बनभूलपुरा दंगे में फरार चल रहे उपद्रवियों के पोस्टर जारी

05:00 PM Feb 16, 2024 IST | CNE DESK
हल्द्वानी   बनभूलपुरा दंगे में फरार चल रहे उपद्रवियों के पोस्टर जारी
Advertisement

हल्द्वानी समाचार | नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा हिंसा मामले में अब तक 42 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले में नामजद मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक, उसके बेटे अब्दुल मोईद सहित नौ उपद्रवियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Advertisement

इसके अलावा दंगे के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। आज नैनीताल पुलिस ने दंगे के बाद से फरार चल रहे नौ उपद्रवियों के पोस्टर जारी कर दिए है।

Advertisement

फरार चल रहे नौ उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह-जगह लगाए गए हैं। वहीं पुलिस ने जनता को सूचित किया है कि अगर किसी भी व्यक्ति को इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर इसकी जानकारी देने का कष्ट करें। हालांकि पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों के सभी संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं।

Advertisement

Advertisement