EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा: प्रीति व लीला को प्रदेश महिला कांग्रेस में मिली जिम्मेदारी

01:40 PM Mar 28, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: महिला कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने अल्मोड़ा की वरिष्ठ कांग्रेसी प्रीति बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लीला जोशी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने दी है।

प्रीति बिष्ट व लीला जोशी को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट समेत महिला कांग्रेस के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का आभार व्यक्त किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा इस निर्णय से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और उनके पूर्व अनुभव का लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।

Advertisement

Related News