For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

2024 की तैयारी ! कांग्रेस-भाजपा में घमासान, बीजेपी लाई 'कांग्रेस फाइल्स'

05:05 PM Apr 02, 2023 IST | CNE DESK
2024 की तैयारी   कांग्रेस भाजपा में घमासान  बीजेपी लाई  कांग्रेस फाइल्स
कांग्रेस-भाजपा में घमासान
Advertisement

✒️ पहला एपिसोड, कांग्रेस के 4.82 लाख करोड़ के घोटाले उजागर

✒️ कांग्रेस भी चला रही डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड सीरीज

Congress Files

CNE DESK/2024 के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। कांग्रेस व भाजपा अब सोशल मीडियो प्लेटफार्म में भी आमने-सामने आ गये हैं। जहां कांग्रेस अडाणी मामले और राहुल की सदस्यता को लेकर भाजपा के खिलाफ सवालों की सीरीज के साथ Democracy Disqualified Campaign चला रही है। वहीं भाजपा ने भी जबरदस्त काउंटर अटैक किया करते हुए 'कांग्रेस फाइल्स' फिल्म दिखानी शुरू कर दी है।

इस फिल्म में कांग्रेस के कथित घोटालों व भ्रष्टाचार का जिक्र है। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें कहा गया है कि ''कांग्रेस फाइल्स के पहले एपिसोड में देखिए, कैसे कांग्रेस राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए।'' 03 मिनट के इस वीडियो में कहा गया है कि कांग्रेस माने करप्शन। वीडियो में कांग्रेस के 70 साल के शासन के घोटालों का जिक्र है। जिसमें कोयला घोटाला, 2G स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ घोटाले आदि का उल्लेखन किया गया है। इस लघु फिल्म के अंतिम मिनट में नैरेटर कहता है- ''कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है।''

Advertisement
Advertisement

वीडियो में कहा गया है कि कांग्रेस के 70 सालों के शासन के दौरान 4.82 लाख करोड़ के घोटाले हुए हैं। घोटालों की लिस्ट इतनी लंबी है कि इस पैसे से 24 INS विक्रांत बनाए जा सकते थे, 300 राफेल जेट खरीदे जा सकते थे और 1000 मिशन मंगल पूरे हो सकते थे।

Advertisement

कांग्रेस भी चला रही डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड सीरीज

कांग्रेस भी भाजपा को हर तरफ से घेर रही है। कांग्रेस ने पहले अडाणी मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोला था। साथ ही 'हम अडाणी के हैं कौन' अभियान के तहत सवालों के कई सेट रिलीज किए थे। जिसे डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड नाम दिया गया है। इसके तहत एएम सिंघवी, जितेंद्र सिंह, शक्ति सिंह गोहिल, अलका लांबा, राजीव शुक्ला वीडियो दिखा भाजपा सरकार से सवाल पूछे जा रहे हैं।

Advertisement

Congress Files में भाजपा ने कहा, ''पहले एपिसोड में देखिए, कैसे कांग्रेस राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए…''

बहुत खूबसूरत है अल्मोड़ा, आप भी देखिए कुछ दिलकश नजारे

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now