For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

Breaking News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से जीते

05:36 PM Jun 04, 2024 IST | CNE DESK
breaking news   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से जीते
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Advertisement

नई दिल्ली | लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में भाजपा बहुमत से दूर है। उसे 32 से ज्यादा सीटों का नुकसान दिख रहा है। 2019 में पार्टी को 303 सीटें मिली थीं। हालांकि, NDA की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में NDA 298 और I.N.D.I.A. 228 सीटों पर आगे है। रुझानों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में NDA को नुकसान दिख रहा है।

Advertisement

पीएम मोदी वाराणसी से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को 1.50 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। मोदी यहां से लगातार तीसरी बार सांसद होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुल 612970 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 460457 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

Advertisement

कांग्रेस के सिपाही से हार गईं स्मृति ईरानी, अमेठी में कैसे काम कर गई कांग्रेस की रणनीति

Advertisement
Advertisement