For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: छात्रा से छेड़खानी मामले में फंसे प्राध्यापक दोषमुक्त

04:54 PM Apr 12, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  छात्रा से छेड़खानी मामले में फंसे प्राध्यापक दोषमुक्त
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी प्राध्यापक को न्यायिक मजिस्ट्रेट ऐश्वर्या बोरा की अदालत ने दोषमुक्त करार दिया है।

Advertisement

घटनाक्रम के अनुसार एक छात्रा की मां ने कोतवाली में प्राथमिकी दी थी। जिसमें कहा था कि 13 सितंबर 2022 को उनकी पुत्री असाइमेंट जमा करने कालेज गई थी। प्रधाध्यापक डा. संजय टम्टा ने उससे छेड़छाड़ की। किसी को बताने को मना किया। कहा कि किसी को बताया तो परीक्षा में फेल कर दूंगा। वह अगले दिन कालेज नहीं गई। तीसरे दिन अपने दोस्त को घटना बताई तथा प्राचार्य से शिकायत की। तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष ने समस्या को उठाया। पैरवी कर रहे अधिवक्ता हरीश जोशी ने नौ गवाह परीक्षित कराए। न्यायिक मजिस्ट्रेट ऐश्वर्या बोरा ने डा. संजय टम्टा को आरोपों से दोषमुक्त किया। वह वर्तमान में जमानत पर हैं। उसका व्यक्तिगत बंधपत्र निरस्त कर, जमानतियों को उनके दायित्वों से उन्मोचित करने को कहा। यह भी कहा कि डा. टम्टा ने धारा 437 क का अनुपालन कर लिया है।

Advertisement

Advertisement