For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: संविदा चालक व हेल्पर को हटाने का विरोध

08:18 PM Dec 14, 2023 IST | CNE DESK
बागेश्वर  संविदा चालक व हेल्पर को हटाने का विरोध
Advertisement

👉 सफाई कर्मचारी संघ का कलेक्ट्रेट पर धरना—प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: संविदा वाहन चालक व हेल्पर को हटाए जाने पर पालिका के सफाई कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई है। नाराज लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा का विरोध किया। निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा पूर्व की भांति रखने की मांग की है।

Advertisement

संघ से जुड़े कर्मचारी गुरुवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका परिषद ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास का संविदा कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाकर ठेकेदारी प्रथा पर कर्मचारी रखने का काम किया है। संविदा में रखे गए चालक जमन लाल व हेल्पर गौरव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दोनेां कर्मचारी 12 साल संविदा में इस आस से काम कर रहे थे कि वह आने वाले समय में विभाग में पक्के हो जाएंगे। पालिका ने पक्के करने के बजाए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने निकाले गए कर्मचारियों को पूर्व की भांति संविदा में रखने की मांग की है। ठेकेदारी प्रथा का जोरदार विरोध किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंदन लाल, विशाल भारती, विजेंद्र पवार, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, राजबीर व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement