For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ के व्यापारियों ने जिले के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर तानाशाही रवैया अपनाने का लगाया आरोप

06:53 PM Mar 03, 2024 IST | CNE DESK
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ के व्यापारियों ने जिले के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर तानाशाही रवैया अपनाने का लगाया आरोप
Advertisement

रिपोर्टर, मुकेश कुमार

Advertisement
Advertisement

लालकुआं/हल्दूचौड़ | लालकुआं हल्दूचौड़ के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ इकाई के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव को जिला इकाई के कुछ पदाधिकारियों द्वारा वैधानिक तरीके से चुनाव सम्पन्न न कराए जाने का हवाला देकर चुनाव को असंवैधानिक करार कर दिए जाने के चलते हल्दूचौड़ नगर इकाई और जिले के कुछ पदाधिकारियों में मतभेद पैदा हो गए हैं।

Advertisement

बताते चले कि आज रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए हल्दूचौड़ इकाई के नवीन कार्यकारणी के व्यापारी नेताओं ने व्यापार मंडल के जिला इकाई के कुछ पदाधिकारियों पर निजी हित के लिए संगठन की छवि धूमिल किए जाने के आरोप लगाते हुए पत्रकारों को तत्काल विधिवत सम्पन्न हुए चुनाओ को वैधानिक करार न दिए जाने पर विधिक कानूनी कार्यवाही किए जाने के साथ ही सामूहिक रूप से व्यापार मंडल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिए जाने की बात कही है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई तानाशाही रवैया अपनाकर व्यापार मंडल के वैधानिक तरीके से संपन्न हुए चुनाओ को जबरन असवैधानिक करार देने पर आमदा है जबकि चुनाव से पूर्व इनके द्वारा ही वैधानिक रूप से तय किए गए चुनाव अधिकारियों की देखरेख में विधिवत चुनाव संपन्न किए गए थे।

Advertisement

चुनाव संपन्न होने के उपरांत अब जिला महामंत्री नवीन कार्यकारणी को असंवैधानिक बता कर अपनी मनमानी चला रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के कुछ पदाधिकारी व्यापार मंडल में व्यापारियों को जोड़ने नहीं बल्कि तोड़ने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि यदि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन ने हल्दूचौड़ इकाई के चुनावों को अविलंब वैध करार नहीं दिया तो तो वह प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देकर नए व्यापार मंडल का गठन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से मामले का समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है वह उक्त विषय में जिलाध्यक्ष से वार्ता करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लेंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ व्यापारी रमेश दुमका, पानदेव मिश्रा, राजेंद्र सिंह राणा, बहादुर सिंह बिष्ट, कमल जोशी, राजेंद्र गिरी, कृष्णा नंद जोशी, दिनेश सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र मिश्रा, कमल राणा, राकेश भट्ट, विशाल वर्मा, देव बहादुर राणा, दिनेश पांडे, भास्कर जोशी, कमल पंवार समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement