For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

Pune Case : रईसजादे ने 2 को कार से कुचल मार दिया, 15 घंटे में बेल

04:28 PM May 22, 2024 IST | CNE DESK
pune case   रईसजादे ने 2 को कार से कुचल मार दिया  15 घंटे में बेल
Pune Case : रईसजादे ने 2 को कार से कुचल मार दिया
Advertisement

जज ने सुनाई अजीब सजा, कहा ''रोड एक्सीडेंट पर निबंध लिखो''/भड़की पब्लिक देश भर में हो रहा विरोध/पुलिस ने अब पिता को किया गिरफ्तार

Vedant Agarwal : The rich kid party in Pune that took 2 lives

Pune Porsche Accident Case : पुणे के अरबपति बिल्डर के बेटे वेदांत अग्रवाल (Vedant Agarwal) का मामला इन दिनों सोशल, इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया की सुर्खियों में है। इस लड़के ने अपनी पोर्शे कार से दो नौजवानों को कुचल कर मार दिया। हैरानी की बात तो यह है कि एक्सीडेंट के महज 15 घंटे के अंदर एक लेख लिखने की शर्त पर इसे जमानत भी मिल गई।

Advertisement

Aneesh Awadhia and Ashwini Koshta were killed when their motorcycle was hit by speeding Porsche driven by 17-year-old minor in Pune.

दरअसल, यह घटना दिल को झकझोर देने वाली यह घटना महाराष्ट्र के पुणे (Pune) के येरवडा की है। यहां एक नामी—गिरामी बिल्डर के बेटे वेदांत अग्रवाल (Vedant Agarwal) पर करोड़ों की पोर्शे कार से बाइक सवार दो लोगों को कुचल कर मार देने का आरोप है।

Advertisement

रविवार की बात है अनीश और अश्विनी कोस्टा बाइक पर घर जा रहे थे। इसी बीच करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार में पोर्श चला रहे वेदांत अग्रवाल ने इनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

Advertisement

यह भयानक घटना बकायदा सीसीटीवी में कैद है। पुणे पुलिस के अनुसार 17 साल और आठ महीने का नाबालिग वेदांत, कोरेगांव पार्क में स्थित पब में पार्टी कर के लौट रहा था। रविवार सुबह करीब 3 बजे कल्याणी नगर में लैंडमार्क सोसायटी के पास अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे उसने अपनी पोर्शे कार से टक्कर मार दी। हादसे के वक्त पोर्श कार में वेदांत के दो दोस्त और उसका ड्राइवर भी मौजूद था।

Accused Vedant Agarwal got bail & was asked to write essay on accident.

एक्सीडेंट के बाद वहां मौजूद लोगों ने कार को रोक कर वेदांत को बाहर खदेड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस भयानक वारदात को अंजाम देने वाले रईसजादे को कड़ी सजा की मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पुणे शहर की जनता तब हक्की—बक्की रह गई जब कोर्ट का फैसला आया। इतनी भयानक दुर्घटना को अंजाम देने वाले इस लड़के को मात्र 15 घंटों के भीतर ही जमानत मिल गई।

Advertisement

The rich kid vedant agarwal party in Pune that took 2 lives
byu/icomeinpieces_42 inTotalKalesh

जमानत में जो शर्त रखी गई वह भी हैरान करने वाली है। जज साहब ने आदेश सुनाया कि ‘Effect of road accident and their solution’ पर तीन सौ शब्दों में लेख लिखे और पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करे। बता दें कि आरोपी वेदांत अग्रवाल Brahma Realty के नामी builder vishal agarwal का बेटा है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि नाबालिग वेदांत ने खुद कार चलाने की जिद की। इससे पूर्व उसने पब में शराब भी पी थी। यह भी बता दें कि इस नाबालिग ने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड स्कूल से 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और इस मौके के सेलिब्रेशन के लिए पार्टी करने पब में गया था। जहां जमकर शराब के जाम छलकाये गये थे।

Vedant Agarwal का पिता विशाल अग्रवाल गिरफ्तार

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के संबाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिस पर अपने नाबालिग बेटे को कार की चाबी देने का इल्जाम है। पुलिस ने विशाल अग्रवाल को संभाजी नगर से पकड़ा है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के पीछे एक और कहानी सामने आई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस से बचने के लिए उसने अपनी दो और कारों को अपने ड्राइवरों के साथ मुंबई और गोवा के लिए रवाना कर दिया, ताकि उसकी लोकेशन को लेकर कनफ्यूजन पैदा हो जाए। लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और दूसरे इनपुट के सहारे उसे संभाजी नगर से ट्रैक कर लिया। हालांकि कोर्ट के फैसले के आगे पुणे पुलिस भी अपने को असहाय महसूस कर रही है।

हादसे में मारे गए दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर

हादसे में मारे गए दोनों लोग सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले थे, लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों इन दिनों पुणे में ही रह कर जॉब कर रहे थे। इनमें एक थी 24 साल की अश्विनी कोस्टा और दूसरा 24 साल का ही अनीश अवधिया। दोनों अच्छे दोस्त थे और एक-दूसरे को सालों से जानते थे।

शर्म करे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने पुणे में पोर्श कार से दो लोगों को रौंदने वाले की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। अमृता ने ट्वीट कर कहा है कि मेरी संवेदनाएं अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा के परिवारों के साथ है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को शर्म आनी चाहिए।

Advertisement