For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

संभल जा रहे राहुल गांधी के काफिले को गाजियाबाद में रोका गया

03:07 PM Dec 04, 2024 IST | CNE DESK
संभल जा रहे राहुल गांधी के काफिले को गाजियाबाद में रोका गया
Advertisement

नई दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के काफिले को बुधवार को दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक लिया। उनके साथ कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।

कांग्रेस पार्टी के अनुसार, गांधी और उनके दल के लोग उत्तर प्रदेश के संभल कस्बे के लिए जा रहे थे, जहां पिछले दिनों एक विवादास्पद धार्मिक स्थल के सर्वे को लेकर हिंसक प्रदर्शन में कई लोगों की मौत हो गयी थी। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “श्री गांधी और सुश्री वाड्रा के नेतृत्व में हमारे प्रतिनिधिमंडल को गाजियाबाद में सीमा पर रोक लिया गया। हमारा प्रतिनिधिमंडल संभल जा रहा था।” पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई का क्या कारण हो सकता है। लोकसभा में विपक्ष के नेता संभल में हिंसा के कारण अपनों की जान गंवाने वाले परिवारों के साथ मिलने जा रहे थे। कांग्रेस के काफिले को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजियाबाद में रोके जाने से अफरा-तफरी मच गयी और भारी जाम लग गया।

Breaking News : देवेंद्र फडणवीस चुने गए महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

Advertisement


Advertisement