For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के राजेंद्र तिवारी बने जिला संयोजक

11:15 AM Dec 31, 2023 IST | CNE DESK
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के राजेंद्र तिवारी बने जिला संयोजक
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के राजेंद्र तिवारी बने जिला संयोजक
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। व्यापार मंडल चुनावों की सरगर्मियों के बीच आज उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने पत्र के माध्यम से अल्मोड़ा जिले व नगर कार्यकारणी को भंग कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर के आदेश अनुसार अल्मोड़ा जिला एवं नगर कार्यकारिणी भंग कर अल्मोड़ा के वरिष्ठ व्यापारी व निवर्तमान सभासद राजेंद्र तिवारी को देवभूमि व्यापार मंडल अल्मोड़ा का जिला संयोजक नियुक्त कर सदस्यता अभियान शुरू करते हुए नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव फरवरी महीने में संपन्न कराने को कहा गया है।

Advertisement

नव नियुक्त जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से नगर में व्यापारियों का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक व्यापारी का सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखा गया है। सदस्यता अभियान में सभी व्यापारी वर्ग को सदस्यता अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के पश्चात अल्मोड़ा के व्यापारीयों के हित में कई अहम निर्णय लिये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि कई वर्षों पश्चात देवभूमि नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर में पुनः चुनाव कराने से अल्मोड़ा में व्यापारीयों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं और अल्मोड़ा के व्यापारी ये आशा कर रहे हैं की एक अच्छी व व्यापारी हितो में कार्य करने वाली व्यापार मंडल का जल्द ही अल्मोड़ा में गठन किया जायेगा।

Advertisement

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नव नियुक्त जिला संयोजक बनने पर राजेंद्र तिवारी को पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साह 'रिक्खू', निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा, पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व महासचिव नगर व्यापार मंडल मनोज सिंह पवार, विनीत बिष्ट, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर फूल मालाओं से स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement