For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

रामगढ़ : जागरूकता शिविर में दी साइबर अपराध से बचने की जानकारी

10:15 PM Feb 23, 2024 IST | CNE DESK
रामगढ़   जागरूकता शिविर में दी साइबर अपराध से बचने की जानकारी
Advertisement

रामगढ़ | आज शुक्रवार को विकासखंड रामगढ़ के ग्राम झुतिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसीलदार नैनीताल के आदेशानुसार राजस्व उप निरीक्षक ललित मोहन जोशी, ग्राम प्रधान सुरेश मेर, धीरज शर्मा, पी एल बी रामगढ़ द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में लोगों को साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।

Advertisement

शिविर में बताया कि ऐसी कोई भी कॉल या मैसेज जिसमें पैसों की मांग या ब्लेकमेलिंग करी जा रही है तो घबराएं नहीं इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे। अपने ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम जैसे यूपीआई, एटीएम पिन आदि को मजबूत बना कर रखे और इसकी जानकारी किसी को भी ना दे।

Advertisement

Advertisement